खैरा गांव से हुए अपहरण मामले का मास्टरमाइंड निकला गांव का ही छोटे मुरारी सिंह, सिटी एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

खैरा गांव से हुए अपहरण मामले का मास्टरमाइंड निकला गांव का ही छोटे मुरारी सिंह, सिटी एसपी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव के रहने वाले राम सोगाराथ महतो के पुत्र विवेक महतो और विवेक कुमार को एक स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों ने गांव के भनहर पुल के पास से 5 लाख फिरौती के लिए अपहरण कर लिया। एक अपहरणकर्ता पुलिस की वर्दी में था। घटना की सूचना मिलते ही एसपीएस अवकाश कुमार ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया और जगह-जगह नाकाबंदी करने का निर्देश दे दिया। जगह-जगह नाकाबंदी करने के बाद लहेरिया सराय थाना की पुलिस ने पंडासराय सड़क पर नाकाबंदी कर जांच कर रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। जिसे पुलिस ने खड़े कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद जांच की गई तो दो अपहरणकर्ता सहित अपहृत विवेक को बरामद कर लिया। इससे कुछ दूर पहले तीन अपहरणकर्ता स्कॉर्पियो से उतरकर फरार हो चुके थे। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि मंगलवार की संध्या एक अज्ञात स्कॉर्पियो पर अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा विवेक महतो उत्पाद विभाग के पुलिस होने की बात कह गाड़ी पर बैठा लिया। उससे पहले बाइक से अपने दोस्तों के साथ जा रहे विवेक महतो स्कॉर्पियो से धक्का मार गिरा दिया। गाड़ी में बैठने के बाद विवेक के मोबाइल से उसके पिता से 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग करने लगा। घटना की सूचना पतोर ओपी को दी गई। पकड़े गए दो आरोपियों में जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव के रहने वाले रामसेवक यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव और प्रभु ठाकुर के पुत्र राजा कुमार ठाकुर के रूप में पहचान हुई। वहीं फरार आरोपियों में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी खैरा गांव के रहने वाले सुरेश सिंह के पुत्र छोटे मुरारी सिंह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हीं तारालाही गांव के राजकुमार साहू के पुत्र गोलू साहू और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज निवासी रामचंद्र सहनी के पुत्र शंकर सहनी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। नगर एसपी ने बताया कि अपहृत विवेक महतो के अपहरण करने के बाद खैरा गांव के ही छोटे मुरारी सिंह के घर लेकर गए और वहां से विवेक को लेकर एटीएम से पैसा निकालने जा रहा था इस दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि विवेक महतो आगरा के किसी हीरा व्यवसाई के यहां मजदूरी का काम कर रहा था इस दौरान वहां से हीरे जेवरात और रुपया चोरी कर फरार हो गया था। यूपी पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से विवेक महतो को गिरफ्तार कर लिया था। कई महीने जेल में रहने के बाद विवेक जेल से छूटकर घर आया था और यही मजदूरी कर रहा था। ऐसा भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी शराब के कारोबारी हो सकते हैं पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ हो और उसका अपहरण कर घटना को अंजाम दी जा सकती हो। नगर एसपी ने बताया कि फरार तीनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। वहीं टेक्निकल सेल के सहयोग से हर बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। नगर एसपी ने बताया कि शराब कारोबार से संबंधित किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले के उद्भेदन को लेकर नगर एसपी के नेतृत्व में पतोर ओपी प्रभारी शिवनारायण कुमार टेक्निकल सेल के कर्मी रामबाबू राय राहुल कुमार कई थानों की पुलिस को शामिल किया गया था।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *