बुधवार को कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह के कार्यालय में प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी Accenture में चयनित छात्राओं को रोजगार पत्र वितरित किया गया। इससे छात्राओं में अति हर्ष एवं संस्थान के प्रति विश्वास का माहौल बना है।
ज्ञात हो कि संस्थान के Training & Placement Cell के द्वारा किए जा रहे सतत प्रयास के फलस्वरूप बहुत सारी प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे Accenture एवं Infosys ने डब्ल्यूआईटी में छात्राओं का चयन प्रक्रिया करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस सिलसिले में चल रहे चयन प्रक्रिया का परिणाम अब धीरे-.धीरे आने लगा है। इस संबंध में संस्थान के निदेशक डॉ संतोष कुमार ने कुलपति से प्राप्त उचित मार्गदर्शन हेतु उनके प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनियों में चयनित छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान में अन्य छात्राओं के लिए आने वाले रोजगार के अवसर हेतु प्रयास करते रहने की सलाह दिए। उन्होंने बताया कि अभी सत्र 2021-24 में Accenture company में संस्थान की कुल 08 छात्राओं को final round के लिए short listed किया गया था जिसमे सोनाली कुमारी (CSE, LE) एवं श्वेता (CSE) सत्र 2021-24 का चयन किया गया है. विदित हो कि अन्य छात्राओं का परिणाम भी जल्द ही अपेक्षित है। इसी प्रकार Infosys द्वारा कैंपस प्लेसमेन्ट की प्रक्रिया जारी है।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित, प्रोफेसर एके बच्चन, डीन, मानविकी संकाय , इंस्टिचयूट ऑंफ लाईबरेरी के निदेशक डा. दमन कुमार झा, दूरस्थ शिक्षा के निदेशक डा. एच के सिंह, विधि पदाधिकारी डॉ सोनी सिंह, प्रो. अशोक कुमार मेहता,सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ, कुलपति के सचिव, गोविंद , कर्मचारी, डब्ल्यू.आई टी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

