कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए भेजी गई राहत सामग्री, राहत किट् से लदे वाहन को हरी झंडी दिखा डीएम ने किया रवाना

कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए भेजी गई राहत सामग्री, राहत किट् से लदे वाहन को हरी झंडी दिखा डीएम ने किया रवाना

 

दरभंगा।शनिवार  को कोरोना काल में इस बीमारी से अनाथ हुए बच्चों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। राहत किट् से लदे वाहन को हरी झंडी दिखा डीएम ने रवाना किया।

वैसे बच्चे जिनके माता-पिता या दोनों में से किसी एक की मौत हो गई, उनके लिए राहत सामग्री दी जा रही है। अनाथ बच्चे के 05 सदस्यीय परिवार के लिए एक राहत किट् तथा 05 से अधिक सदस्यीय परिवार के लिए दो राहत किट देने की व्यवस्था की जा रही है।

कुल 67 राहत किट से लदे वाहन को समाहरणालय परिसर के अंबेडकर सभागार के सामने से जिलाधिकारी दरभंगा, डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि 05 सदस्यीय 25 एवं 05 से अधिक सदस्यों वाले 21 परिवार चिन्हित किए गए हैं।

प्रत्येक राहत किट में 05 किलोग्राम चावल, 05 किलोग्राम आटा, 02 किलोग्राम दाल, 02 किलो ग्राम चना, 02 किलोग्राम चुड़ा, 02 किलोग्राम सत्तू, 02 किलोग्राम सरसों तेल, 02 किलोग्राम चीनी, दो पैकेट मसाला, स्नान करने वाला दो साबुन, कपड़ा धोने वाला 02 साबुन, एक टॉफी पैकेट और दो बिस्कुट का पैकेट शामिल है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *