आरसीपी सिंह ने महागठबंधन दलों को बताया हवा हवाई
दरभंगा । कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी के पक्ष में आज केन्द्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने लगातार तीसरे दिन भी जोरदार संपर्क अभियान चलाकर एनडीए के पक्ष में माहौल को आगे बढाया तथा एनडीए की जीत को एकतरफा बताया। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के मझियाम, हरिनगर,सुल्तानपुर,लोदीपुर,मैवी, कछवा, महाराजपुर, लराउच, हिरनी, मसानकोण, हरौली, बेरि,आदि दो दर्जन से अधिक गाँव तथा पंचायतों में जन संपर्क के माध्यम से एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुशेश्वरस्थान बिधानसभा उप चुनाव में एनडीए की किसी से लड़ाई नही है तथा राजद कांग्रेस जैसी पार्टी दो नंबर के लिए लड़ाई लड रही है। केन्द्रीय मंत्री विभिन्न सूदूर देहाती इलाकों में जन संपर्क के क्रम में कहा कि नीतीश कुमार और एनडीए सरकार के शासनकाल में यहां का काफी कार्य हुए हैं लेकिन बाढ के पानी का जल निकासी एवं अन्य कार्यो में और तेजी लायी जायेगी। केन्द्रीय मंत्री ने कुशेश्वरस्थान एवं अगल बगल के बाढ प्रभावित जल ग्रहण क्षेत्रों में मछली, मखाना को रोजगार श्रृजन एव उद्योगों की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि दरभंगा मे मखाना प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना कर नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक पहल की है तथा मील का पत्थर साबित होगा। मखाना और मछली को मिथिला की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि अब इसे रोजगार का रूप दिया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने मिथिला के सर्वागीन बिकास के लिए नीतीश कुमार को प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि यहां की ऐतिहासिक विरासत की सुरक्षा तथा संरक्षण एनडीए की पहली प्राथमिकता है। संपर्क अभियान मे केन्द्रीय मंत्री के साथ चल रहे बेनीपुर के बिधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी उर्फ डा अजय चौधरी ने नीतीश सरकार को किसान हितैषी करार देते हुए कहा कि बिहार देश का पहला राज्य है जहां किसानों के लिए कृषि रोड मैप की व्यवस्था की गयी है तथा अलग से बिजली फीडर, कृषि इनपुट अनुदान, कृषि बीज जैसी व्यवस्था कर किसानों की स्थिति को बेहतर बनाया जा रहा है। बिधायक डा चौधरी ने नीतीश सरकार को किसानों के लिए पूरी तरह से संवेदनशील बताते हुए कहा कि कृषि रोड मैप के अंतर्गत सैकड़ों योजनाओं से लाभ लिया जा रहा है तथा आवश्यकता इस बात की है कि किसानों के बीच इन योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार हो। जन संपर्क अभियान मे केन्द्रीय मंत्री के साथ पूर्व बिधायक मंजू देवी, उपाध्यक्ष शंभूनाथ झा, प्रदेश सचिव प्रफुल्ल कुमार ठाकुर जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खान उर्फ रोमी खान, सवर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बिमल चौधरी, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रामशंकर सिंह, स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, भरत चौधरी उर्फ बोलबम, मदन राय, कमरे आलम, प्रदीप महतो,रवीन्द्र यादव ,कमलेश मंडल, आसिफ कमाल, पुरोषोतम चौधरी, मो कौसर के साथ युवा जदयू के प्रदेश प्रभारी बिशन कुमार बिट्टू, अंकित तिवारी, खेलकूद प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, जयंती पटेल आदि शामिल थे।