कर्मचारी नेता कालीकांत झा के 13 वी पुण्यतिथि पर कर्मचारी संघ ने दी श्रद्धांजलि

दरभंगा। शुक्रवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व जिला मंत्री सह राज्य संयुक्त मंत्री साथी काली कांत झा के 13 वी पुण्यतिथि पर कर्मचारी महासंघ कार्यालय लहरियासराय में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित किया गया।
पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इस अवसर पर महासंघ के पूर्व अध्यक्ष साथी फकीरा पासवान की अध्यक्षता में संकल्प सभा आयोजित किया गया । सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री साथी फूल कुमार झा ने कहा कि स्वर्गीय काली कांत बाबू श्रमिक एवं कर्मचारियों के समर्पित नेता थे। उन्होंने व्यवहार न्यायालय में कार्य करते हुए ईमानदारी एवं सादगी के साथ कर्मचारी आंदोलन को ऊंचाई तक पहुंचाया वह दरभंगा जिला महासंघ के वर्ष 1985 से वर्ष 2000 तक जिला मंत्री के पद पर रहे तथा आंदोलन का नेतृत्व करते हुए सैकरो उम्मीदवार पिउनो को अस्थाई सेवा में नियुक्ति करवाया काली कांत बाबू कर्मचारी एवं श्रमिकों के नेता रहते हुए मार्क्सवाद के अच्छे शिक्षक थे। उनका सम्मान केंद्रीय सरकारी बैंक बीमा सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मियों द्वारा क्या जाता था । उनका देहावसान भी केंद्र सरकार के गलत आर्थिक नीति के विरोध में दिनांक 11 अगस्त 2008 को श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल पटना मे आयोजित कन्वेंशन में भाग लेने के क्रम में बीमार हुए तथा पटना के निजी अस्पताल में दिनांक 13 अगस्त 2008 को उनका निधन हो गया आज हमें संकल्प लेना है कि उन्होंने जो आंदोलन आरंभ किया जिसमे सरकार के ठेका संविदा मानदेय पर नियुक्त कर्मियों को स्थायीकरण तथा नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना चालू करने के आंदोलन को आगे ले जाना है।
सभा में नरेंद्र मंडल ,अरविंद कुमार राय ,तारा कांत पाठक ,सुरेंद्र कुमार झा ,कृष्ण मोहन ठाकुर, राज नारायण झा, अश्विनी कुमार झा, सीताराम पासवान, शिक्षक नेता नंदन कुमार सिंह, खेत मजदूर यूनियन के नेता दिलीप भगत, राज देव यादव, गंगा प्रसाद झा,रामकरण झा, प्रमोद चौधरी, आदि कर्मचारी नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए काली कांत को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *