एसबीआई बीमा धारक को मिला 15 लाख का चेक

दरभंगा । भारतीय स्टेट बैंक अपने बीमा धारक को सौंपा 15 लाख का चेक।चेक पा कर एसबीआई को दिया धन्यवाद।भारतीय स्टेट बैंक दरभंगा मुख्य शाखा से लक्ष्मीकांत झा ने विगत 3 महीना पहले ही एसबीआई लाइफ की एसबीआई लाइफ प्लैटिना स्योर ( Sbi life Smart Platina Assure) एक पॉलिसी अपने परिवार को ध्यान में रखते हुए जीवन सुरक्षा के लिए खरीदी थी । पहला प्रीमियम एक लाख पचास हजार ही जमा किया था ।महज तीन महीना के बाद अचानक बीमा धारक बीमार पड़ गए अस्पताल जाने के बाद पता चला कि उन्हें बोन कैंसर है ।समय से इलाज नहीं होने के कारण उनकी मौत हो गई ।
क्षेत्रीय प्रबंधक निताय कुमार झा ने स्वर्गीय लक्ष्मीकांत झा के पुत्र धीरेंद्र कुमार झा को 15 लाख का चेक प्रदान किया ।
धीरेंद्र कुमार झा ने कहां की हमारे पिता एसबीआई लाइफ का प्लान बैंक अधिकारी के कहने पर लिया और उनके साथ हादसा हो गया हम दिल से धन्यवाद देते हैं स्टेट बैंक कर्मचारी को जिन्होंने हमारे परिवार पर विपत्ति आने से पहले ही सुरक्षा के घेरे में सिक्योर कर लिया ।आज मुझे स्टेट बैंक शाखा से ₹1500000 का चेक प्राप्त हुआ जिसे हमारी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगी। मौके पर एसबीआई लाइफ क्षेत्रीय प्रबंधक सौरव सुमन,उप प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सिर्फ एक प्रीमियम ही लक्ष्मीकांत झा के द्वारा विगत 3 महीना पहले ही जमा किया गया था। और अचानक उनकी मौत हो गई ।उनके मरने उपरांत उनके पुत्र को 15 लाख (1500000 )रुपए की राशि स्टेट बैंक रीजनल ऑफिस के द्वारा दिया गया। यह साबित करता है, जिंदगी कितना अनमोल है। सबसे पहले जीवन का सुरक्षा जरूरी है ।जो एसबीआई लाइफ़ से ग्राहक प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य प्रबंधक रितेश कुमार दास ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इस सर्विस के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इस दौरान एसबीआई कर्मचारी लोगों के घर पर जाकर एसबीआई लाइफ सर्विस दे रहे है। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एसबीआई लाइफ सर्विस का लाभ जरूर उठावें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *