अग्निपथ योजना लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार:- प्रिंस

अग्निपथ योजना लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार:- प्रिंस

 

दरभंगा।व्यापक एकता का निर्माण कर प्रतिरोध तेज करने, बुलडोजर राज के खिलाफ संघर्ष के लिए भाकपा(माले) को मजबूत करने की नारा के साथ भाकपा(माले) जाले प्रखंड का 4था प्रखण्ड सम्मेलन  जगदीश शर्मा सभागार,  मीणा देवी मंच नरौछ में आयोजित की गई। सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ सदस्य  राम अवतार शर्मा ने झंडोतोलन कर शुरुआत की गई।

सम्मेलन की अद्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल हरि किशोर राम, शैल देवी, सुशीलमिश्रा ने किया तथा संचालन मो परवेज़ अहमद ने किया।

इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य सह खेग्रामस जिला अध्यक्ष जंगी यादव ने कहा कि
आज देश के अंदर संविधान और लोकतंत्र को रौंदा जा रहा हैं ।भाजपा विरोध की आवाज को ईडी, सीबीआई का इस्तेमाल कर दबा रही है। सच बोलने, लिखने वाले को परेशान किया जा रहा है। इंसाफ मांगने वाले को जेल में डाल दिया जा रहा है। सरकार कानून को ताक पर रखकर बुलडोजर चलाकर नफरत, दमन, दहशत और झूठ फैला रही है। चाहे कोई भी मजहब हो हमें पीड़ित के साथ होना चाहिए। नागरिकता कानून लाकर मुस्लिम समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बनाना चाह रही है। सवाल अगर रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, चिकित्सा का हो तो इसमें सुधार किया जाना चाहिए, सवाल करने वाले पर कार्रवाई नहीं। मानवाधिकार, सच, बराबरी के लिए लड़ने वाले को जेल में डाल दिया जा रहा है। ऐसे में हमें एकता बनाकर साझी लड़ाई लड़ने की जरुरत है। इसे हमें किसानों की लड़ाई से सीखना चाहिए। भारत की आजादी की लड़ाई साझी लड़ाई थी, आज भी साझी लड़ाई लड़ने का समय है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है लेकिन अमृत के नाम पर जहर परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जालें की धरती पूर्व में लाल रही है। और इस लाल झंडा के ताकत को और बढ़ाना होगा। तब ही हम फासीवाद से लड़ सकते है।

वही सम्मेलन के पर्यवेक्षक भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सह आइसा राज्य सह सचिव प्रिंस राज ने कहा कि छात्र- नौजवानो के देश मे आज छात्र-नौजवानो के शिक्षा-रोजगार पर हमला हो रहा है।
नौजवानों के 2 करोड़ रोजगार का वादा करने वाली मोदी सरकार आज
नौजवानों पर दमन ढहाने का काम कर रही है। सरकारी नौकरी को खत्म कर सभी संपति को निजीकरण के हवाले कर दिया गया है। रेल-सेल-भेल सभी को बेचा जा रहा है। आज स्थिति यह उत्पन्न हो गया है कि आज सेना के अंदर भी निजीकरण को धकेल दिया गया हैं। आज अग्नि पथ योजना लेकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नौजवानों को चार साल की नौकरी की झांसा देकर नौजवानो को जवानी में बेरोजगार बनाने का काम कर रही है। जिसे देश के छात्र-नौजवना बर्दास्त नही करेंगे। और अग्निपथ योजना के खिलाफ गांव-गांव में संगठित होकर किसान आन्दोलन के तर्ज पर आन्दोलन को तेज करना होगा।

सम्मेलन में बिदाई प्रखंड कमिटी की ओर से प्रखंड सचिव ललन पासवान के द्वारा कामकाज का रिपोर्ट पेश किया गया. जिसपर बहस जारी है.

सम्मेलन में शहजाद तम्मना, सरफराज अंसारी, बीरेन्द्र पासवान, राजू पासवान, जालाल अख्तर, सुरतिया देवि, शोभा देवी, अनिल राय, मिथिलेश कुमार राय, पप्पू यादव, प्रभु शर्मा, राम अवतार शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *