प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

दरभंगा: आयुक्त कार्यालय, दरभंगा के सभागार में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में दरभंगा प्रमण्डल का लोगो आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा मनीष कुमार द्वारा जारी किया गया।

गौरतलब है कि इस लोगो का प्रयोग दरभंगा प्रमण्डल की पहचान बनेगी तथा विभिन्न अवसरों पर इसका प्रयोग किया जाएगा। इसके साथ ही दरभंगा प्रमण्डल के 50वें स्वर्णिम वर्षगाँठ के अवसर पर आयुक्त कार्यालय पर इस लोगो के साथ लाइट बोर्ड लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दरभंगा प्रमण्डल का गठन 30 अक्टूबर 1973ई. को बिहार सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *