लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय सदर एसडीओ कोठी के सामने दिनदहाड़े एक मकान में खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोरों ने 25 लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात व 70 हजार रुपए की चोरी कर ली। यह वारदात भीड़भाड़ वाले मोहल्ले और सदर एसडीओ कोठी के सामने और कुछ दूरी पर दी गई। बताया जाता है कि पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी मनोज कुमार, शिक्षक पत्नी नंदनी कुमारी और उनके एकमात्र बेटा गुरुवार की सुबह 10 बजे घर से बैंक और स्कूल गए थे। जब तीन बजे उनका बेटा घर वापस आया तो घर में अलमीरा खुला देख मामला समझ गया और तुरंत अपने माता-पिता को घटना की सूचना दी। चोर घर के पीछे वाले खिड़की के ग्रिल को उखाड़ कर घर में घुसा और चेारी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना पुलिस ने बैंक कर्मचारी के घर पहुंच कर तहकीकात शुरू कर दी है।

