MBA करने के बाद रोहित ने शुरू की फिश फार्मिंग, छह माह में ही कमाने लगे मुनाफा

MBA करने के बाद रोहित ने शुरू की फिश फार्मिंग, छह माह में ही कमाने लगे मुनाफा, जानें कितना

रोहित भंडारी का बचपन से ही बड़े बिजनेसमैन जैसा बनने का सपना था. लेकिन उम्र कम और सपने बड़े होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे. लेकिन एमबीए अग्री बिजनेस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने फिश फार्मिंग का अपना स्टार्टअप शुरू किया है.

मधुबनी. अक्सर लोग किसी काम को करने में जब एक-दो बार फेल हो जाते हैं तो वे अपना उद्देश्य बदल डालते हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी युवा होते हैं, जो बार-बार की असफलताओं के बावजूद अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाना नहीं छोड़ते हैं.मधुबनी जिले के रोहित भंडारी भी ऐसे ही युवा हैं. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सोच रखा था कि अपना स्टार्टअप शुरू करेंगे. आखिरकार जब उन्होंने पढ़ाई पूरी होने के बाद फिश फार्मिंग शुरू की तो महज छह माह में उन्हें डेढ़ लाख का फायदा हुआ. अब वे अपने फायदे को पांच लाख रुपए तक करना चाहते हैं.

पढ़ाई के बाद शुरू किया अपना स्टार्टअपरोहित भंडारी अभी महज 26 वर्ष के हैं. बचपन से ही उनका बड़े बिजनेसमैन जैसा बनने का सपना था. लेकिन उम्र कम और सपने बड़े होने के कारण कुछ कर नहीं पा रहे थे. कुछ साल बाद जब इलाहाबाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बीएससी फोरेस्टी और फिर बनारस से एमबीए अग्री बिजनेस की पढ़ाई पूरी की तो उन्हें ऐसा लगा कि अब अपना कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहिए.

लेकिन रोहित के लिए खुद का स्टार्टअप शुरू करना इतना आसान भी नहीं था. रोहित का कहना है कि क्योंकि जो हम पढ़ते हैं, उसके अलावा भी हमें अनुभव की जरूरत होती है. बावजूद उन्होंने कोशिश जारी रखी.

स्टार्टअप से पहले कुछ दिन की नौकरी

रोहित बताते हैं कि खुद का स्टार्टअप शुरू करने का उनका प्लान कई बार फेल हो गया. इसके बाद उन्होंने जॉब भी की. लेकिन उनके मन में हमेशा डर लगा रहता था कि नौकरी सिक्योर नहीं है, कभी भी छूट सकती है. इस बजह से उन्होंने थोड़े दिन में ही नौकरी छोड़ दी. फिर व्यापार करने का बहुत सा किताब पढ़ डाला. जिससे उन्हें बिजनेस करने का हौसला मिला.

लोन लेकर शुरू की फिश फार्मिंगरोहित ने कहीं पढ़ा था कि अब सरकार भी बिजनेस करने के लिए लोन और सब्सिडी देती है. इसके बाद डीप स्टडी करने के बाद उन्हें फिश मार्केटिंग में अच्छा इनकम सोर्स नजर आया. फिर क्या था, रोहित भंडारी गांव आ गए और मम्मी-पापा से परमिशन लेकर बिजनेस लोन ले लिया. क्योंकि नया स्टार्टअप था, फिर भी 6 महीने के अंदर ही उन्हें फिश फार्मिंग से 1.5 लाख का मुनाफा हुआ. इससे उनका हौसला और बढ़ गया. अब उनका एक साल के अंदर 5 लाख तक का मुनाफा कमाने का टारगेट है. आने वाले समय में बड़े-बड़े बिजनेस में इन्वेस्ट करने की भी इच्छा है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top