बेनीपुर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं के परीक्षा में स्थानीय मदर टेरेसा एकेडमी एवं मानस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शानदार सफलता प्राप्त की है । इस वर्ष भी पूर्व की तरह विद्यालय के छात्र छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है । मदर टेरेसा पब्लिक एकेडमी के 29 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है ।वहीं मानस इंटीग्रेशनल स्कूल के छात्रों ने भी शत-प्रतिशत सफलता के साथ 2 दर्जन से अधिक छात्र 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया है । मदर टेरेसा के प्राचार्य धर्मवीर सिंह एवं मानस इंटीग्रेशनल स्कूल के प्राचार्य मणिकांत दास ने सफल परीक्षार्थियों को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है । मदर टेरेसा ऐकेडमी के अर्पित चौधरी–474 ,आर्फिन -473 ,श्रृष्टि कुमारी-472 ,जैनबफिरदौसी471,श्रुतिजयसवाल को 471अंक प्राप्त किया है । जबकि मानस इंटीग्रेशन स्कूल के शिवदानी कुमार एवं फनीन्द्र कुमार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है ।