सामाजिक सुरक्षा योजना में छूटे हुए पेंशन धारियों की पोर्टल पर एंट्री और अपडेशन का चल रहा है काम

दरभंगा।सामाजिक सुरक्षा निदेशक के नाराज़गी व्यक्त करने के बाद दरभंगा जिले के प्रखंड के अधिकारी नींद से जागे हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत छूटे हुए पात्र पेंशनधारियों की इ – लाभार्थी पोर्टल पर एंट्री में तेजी आई है। इसके अलावा त्रुटि सुधार और अपडेशन का काम चल रहा है।

दरभंगा जिला के डीएम ने निदेशालय को पत्र देकर जवाब दिया है। सूत्रों के अनुसार अपडेशन प्रक्रिया में वैसे लोगों के मामले हैं जिन्हें पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलता था लेकिन किन्हीं कारणवश अभी वे इस लाभ से वंचित हैं।
अभी तक पोर्टल पर 386 प्रविष्टि हुई है। इनमें अपडेशन वाले 18 मामले हैं। यह आंकड़ा 7 प्रखंडों से आया है। पत्र में उम्मीद कि गई है कि अन्य प्रखंडों के आंकड़े जल्द आ जाएंगे।

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के पत्रांक 1977 के आलोक में दरभंगा के डीएम की ओर से 2 जुलाई को पत्र के जरिए संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि 10 जुलाई तक लाभार्थी के जरूरी जानकारी अपडेट कर उपलब्ध कराएं।

पत्र में चिंता व्यक्त की गई कि जिन्हें पहले पेंशन मिल रहा था वे अभी इस लाभ से वंचित हैं।

खाता में त्रुटि सुधार किया जाना है। कई बार प्रखंड अधिकारियों को निदेशित किया गया है कि ऐसे लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त करें।

पत्र में कहा गया है कि लाभार्थी के आवेदन भेजने का प्रखंडों के लिए 10 जुलाई अंतिम अवसर होगा। निर्देश का अमल नहीं होने पर संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कार्रवाई के डर से पोर्टल में प्रविष्टि की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *