अब बिहार की जेल में ही रहेगा यूट्यूबर मनीष कश्यप:कोर्ट ने कहा-बेतिया में कई केस,यहीं रखना सही;पेशी के लिए पटना ले गई पुलिस

अब बिहार की जेल में ही रहेगा यूट्यूबर मनीष कश्यप:कोर्ट ने कहा-बेतिया में कई केस,यहीं रखना सही;पेशी के लिए पटना ले गई पुलिस

यूट्यूबर मनीष कश्यप की आज बिहार के बेतिया कोर्ट में पेशी होनी है। उसे तमिलनाडु से कड़ी सुरक्षा के बीच बेतिया लाया गया। बेतिया में समर्थकों ने मनीष कश्यप का स्वागत किया। इस दौरान फूल भी बरसाए गए। मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरई जेल में पिछले कई महीनों से बंद हैं। दरअसल मनीष कश्यप को सरकारी कामकाज में बाधा डालने और मारपीट मामले पहली नजर में दोषी पाया गया। वीडियो के आधार पर ऐसा लगता है कि मनीष कश्यप ने नफरत फैलाने की कोशिश की है।

पुलिस के मुताबिक, मनीष कश्यप आरोप है कि उसने जो वीडियो अपने यूट्यूब पर डाली वह दो राज्यों के बीच नफरत फैलाने वाली है। इसे लेकर मनीष कश्यप पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है। मनीष कश्यप सप्तक्रांति एक्सप्रेस से बिहार पहुंचे हैं। बेतिया कोर्ट में उनकी पेशी होनी है। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम देखने को मिला।

मनीष कश्यप को कड़ी पुलिस सुरक्षा में तमिलनाडु से सप्तक्रांति एक्सप्रेस से मनीष कश्यप बेतिया पहुंचे हैं। इस दौरान उनके चाहने वालों का हुजूम स्टेशन पर जुटा नजर आया। जिसे लेकर सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप को एसपी ऑफिस में रखा गया है। जहां से उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। उनके प्रशंसकों की भीड़ एसपी ऑफिस के बाहर जुट रही है। जिसे देखते हुए कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *