लॉज में अचानक हुई पुलिस की एंट्री, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में, जानिए पूरा मामला…

लॉज में अचानक हुई पुलिस की एंट्री, एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में, जानिए पूरा मामला…

बिहार के भागलपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मामला एक लॉज का है, जहां पुलिस ने छापेमारी की तो 9 लड़के और तीन लड़कियां मिलीं। पुलिस की अचानक एंट्री से वहां हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। यही नहीं लड़के-लड़कियां संदिग्ध स्थिति में मिले। इस कार्रवाई में पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में पता चलेगा आखिर ये खेल कब से चल रहा था।

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र का पूरा मामला है। बताया जा रहा कि संत नगर मोहल्ले में स्थित एक लॉज को लेकर पुलिस को शिकायत मिल रही थी। कहा जा रहा था कि वहां कुछ गलत काम हो रहा। बस इसी के बाद पुलिस की टीम छापेमारी के लिए इस लॉज में पहुंची, जहां 3 लड़कियां और 9 युवकों के साथ 13 लोग पकड़े गए।

संत नगर मोहल्ले के सिंटू मिश्रा लॉज में पुलिस की छापेमारी में लड़के-लड़कियों के मिलते ही शक हुआ। फिर पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो वो संदिग्ध स्थिति में मिले। तुरंत ही 13 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं छापेमारी में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। यही नहीं लॉज में भागने के लिए एक खुफिया दरवाजा भी था।

बताया जा रहा है कि यहां पर लंबे समय से सेक्स रैकेट का काम चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सीटू मिश्रा के लॉज में लड़के-लड़कियों का आवागमन रहता है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस छापेमारी के दौरान भागलपुर के सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी मौके पर मौजूद थे।

हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पुलिस थाने ले गई है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी जानकारी के अनुसार तीनों युवती कटिहार जिले की बताई जा रही हैं। मामले को लेकर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि लड़कियों से पूछताछ की जा रही। महिला कॉन्स्टेबल उनके साथ हैं। इस संबंध में जो भी एक्ट होगा वह उन पर लगा कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *