दरभंगा।मृतक केशव चौधरी के परिजन ने श्रम संसाधन मंत्री से मिल कर न्याय दिलाने हेतु गुहार लगाया। मृतक के चाचा पंकज चौधरी और प्रताप चौधरी के संग मनीगाछी भाजपा अध्यक्ष रजनीश ने मंत्री से मिलकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आशंका जाहिर करते हुए मेडिकल बोर्ड बैठाने की मांग किया। साथ ही केश में स्पीडी ट्रायल हो ताकि दोषी को जल्द जल्द से सजा मिल सके। इस बाबत पीड़ित परिजन ने मंत्री को आवेदन सौंपा। मंत्री की तरफ से हर सम्भव न्याय दिलाने दोषी को सजाने दिलाने की बात कही गई ।
मौके पर उज्वल कुमार, बच्चाबाबू सहनी, सरोज दास , रामसागर सदाय ,ललन जी झा, राकेश झा ,विजय ठाकुर , अदित्यनारायन मन्ना , मुकुंद चौधरी सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे ।