बदमाशों ने पार्षद के पति पर की फायरिंग, हालत गंभीर।

बदमाशों ने पार्षद के पति पर की फायरिंग, हालत गंभीर।

न्यूज डेस्क: पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सोमवार की सुबह दीघा इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने नीलेश यादव उर्फ नीलेश मुखिया को 5 गोलियां मारीं। गंभीर हालत में उसे कुर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें रुबन हॉस्पिटल भेजा गया है। उनके साथ 2 थानों की पुलिस और 20 से 25 समर्थक भी हैं। नीलेश मुखिया का दीघा इलाके में काफी दबदबा है।

बताया जाता है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने नीलेश पर फायरिंग की और मौके से भाग निकले। नीलेश मुखिया की पत्नी सुचित्रा सिंह वार्ड 22-बी से पार्षद हैं।

नीलेश मुखिया खुद वार्ड पार्षद रहे हैं और अब उनकी पत्नी इसी पद पर हैं। पाटलीपुत्रा कॉलोनी के P&M मॉल स्थित गली में उनका घर है।

हाल ही में गंगा पथ पर दुकान लगाने वालों से मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप नीलेश मुखिया पर लगा था। इस मामले में पुलिस ने दीघा थाना में FIR भी दर्ज की थी। इससे पहले नीलेश मुखिया पर शराब का धंधा करने का भी आरोप लगा था।

मामला नवंबर 2021 का है। तब पॉलसन रोड के गोदाम में पुलिस ने छापेमारी की थी। उस वक्त वहां शराब पार्टी चल रही थी। नीलेश और उसके साथी फरार हो गए थे। गोदाम नीलेश का था और शराब स्टॉक करने और सप्लाई करने के सबूत भी मिले थे। उस वक्त भी पुलिस ने नीलेश के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

नीलेश मुखिया पर हुई फायरिंग पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पटना में दिन दहाड़े निलेश मुखिया पर गोली चली है। बिहार में अराजकता की स्थिति है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि माफ कीजिए नीतीश बाबू। हाथ जोड़ते हैं। अब बिहार की कुर्सी छोड़िए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *