डीडीसी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

डीडीसी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रगति को लेकर हुई बैठक।

दरभंगा: समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर सभागार में उप विकास आयुक्त प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत 11 अवयवों में निर्धारित लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में जल स्रोत अतिक्रमण के 09 मामले शेष बचे हैं, जिन्हें अतिक्रमण मुक्त कराना है।

सार्वजनिक कुआँ का सत्यापन अंचल स्तर से कराने के निर्देश के अनुपालन में अभी भी शत-प्रतिशत कुआँ का सत्यापन नहीं कराया गया है। सभी अंचलाधिकारी को 15 दिनों में सत्यापन का कार्य पूरा करा लेने का निर्देश दिया गया।

कार्यपालक अभियंता लघु जल संसाधन विभाग को अपने सार्वजनिक जल संरचनाओं का कराए गए जीर्णोद्धार का फोटो टैग करने का निर्देश दिया गया।
लघु जल संसाधन विभाग को 05 एकड़ से कम वाले तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराने हेतु गहराई दर्शाते हुए तालाबों का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए।

आहर जीर्णोद्धार की प्रगति अमूमन सभी अंचलों में धीमी पाई गई जिसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

पंचायती राज विभाग एवं पीएचइडी को 1642 सार्वजनिक कुआँ का जीर्णोद्धार कराने हेतु लक्ष्य निर्धारित है।

उप विकास आयुक्त ने सभी पंचायतों में कम से कम दो-दो कुआँ का जीर्णोद्धार कराने की जिम्मेवारी सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दी, इस संबंध में कई अंचलाधिकारी ने सार्वजनिक कुआँ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिलने की जानकारी दी, बताया गया कि कुआँ का लक्ष्य सेटेलाइट के माध्यम से किये गए सर्वे के अनुसार निर्धारित किया गया है।
कुआँ के किनारे सोख्ता निर्माण कार्य में बेनीपुर एवं अलीनगर की प्रगति नगण्य पाई गई। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को सोख्ता निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चापाकल के किनारे तेजी से सोख्ता निर्माण करवाने का निर्देश प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया गया।

05 एकड़ से अधिक वाले तालाब के जीर्णोद्धार के संबंध में लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा बताया गया कि बड़े तालाब की 03 योजनाओं का चयन किया गया है, जो निविदा की प्रक्रिया में है। दो चेक डैम बनवाए जा चुके हैं।

खेत पोखर निर्माण के संबंध में बताया गया कि इच्छुक किसान यदि अपने खेत में 100फिट x 100 फीट आकार का 10 फीट गहरा पोखर का निर्माण करवाना चाहते हैं तो विभाग उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

उप विकास आयुक्त ने जिला उद्यान पदाधिकारी एवं कृषि पदाधिकारी को जीविका के सहयोग से हर पंचायत में ऐसे 05 किसानों की पहचान करने के निर्देश दिए।

ब्रेडा को सभी सरकारी भवन में सौर ऊर्जा संयंत्र संस्थापित करवाने के निर्देश दिए गए। सहायक अभियंता ब्रेडा वर्तिका ने बताया कि 126 साइट पर सोलर प्लांट संस्थापित करने के आदेश प्राप्त हुआ है, साथ ही वर्तमान में 54 सरकारी भवन का सर्वे सोलर प्लांट के लिए किया जा रहा है। जिन विभागों के द्वारा ब्रेडा को सोलर प्लांट संस्थापित करने हेतु अनुरोध किया जाएगा उनके भवन का सर्वे कराकर सोलर प्लांट संस्थापित किया जाएगा।

बैठक में वृक्षारोपण अभियान, लटपकन सिंचाई, जैविक खेती एवं  की भी समीक्षा की गई, जिला में जैविक खेती करने वाले किसानों की सूची बनाने के निर्देश कृषि विभाग को दिया गया।

बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी डीआरडीए राहुल कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज,जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *