साठ वर्षीय बुजुर्ग के साथ तेरह वर्षीय लड़की की करा दी जबरन शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

साठ वर्षीय बुजुर्ग के साथ तेरह वर्षीय लड़की की करा दी जबरन शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।

कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के एक मंदिर में 13 वर्ष की नाबालिग लड़की से एक 60 वर्ष के बुजुर्ग की शादी कराए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चहुंओर इस बेमेल विवाह की निंदा हो रही है।

इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के एक दंपती ने अपने 13 वर्ष की नाबालिग बेटी की शादी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग से करा दी है। यह शादी कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में हुई है। जहां लड़की के बार-बार इनकार करने के बावजूद पुरोहितों और नाबालिग के माता-पिता ने जबरदस्ती शादी करा दी।

उक्त पंचायत के मुखिया अविनाश कुमार आजाद ने इस बेमेल विवाह की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शादी गुपचुप तरीके से की गई है। इसकी भनक ग्रामीणों को नहीं लगने दी गई। हालांकि स्थानीय प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

वायरल वीडियो के अनुसार, लड़की रोते हुए कह रही है कि वह जानती कि ऐसी शादी होगी तो वह बाजार नहीं आती। इस पर बगल में बैठी महिला उसे फटकराते हुए चुप रहने के लिए कह रही है। किसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि दूल्हा पसंद है, वह कहती है खाक पसंद है… बूढ़ा है।

जानकारी के अनुसार, दूल्हा समस्तीपुर जिले के रोसड़ा का निवासी है। जबकि लड़की का पिता दो बार अपने पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। इसके बावजूद बेटी का बेमेल विवाह कराए जाने से लोग आश्चर्यचकित हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *