प्रजा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोजपा (रा) को मजबूत करने में जुटे प्रदीप ठाकुर, कार्यक्रम आयोजित।

प्रजा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोजपा (रा) को मजबूत करने में जुटे प्रदीप ठाकुर, कार्यक्रम आयोजित।

दरभंगा: प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) द्वारा चलाये जा रहे प्रजा संवाद का आयोजन रविवार को मनीगाछी प्रखंड के वाजिदपुर में किया गया। प्रखंड अध्यक्ष रमेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रधान महासचिव संजय ठाकुर ने किया। इस दौरान गोविंद कुमार चौधरी को राजे पंचायत का पंचायत अध्यक्ष, हीरा ठाकुर को प्रखंड सचिव तथा संजय पासवान को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से लोजपा नेताओं को अवगत करवाया। इनमें स्वास्थ्य केंद्र का सुचारू रूप से न चलना, वाजिदपुर मार्केट में जलजमाव एवं अतिक्रमण, हाई स्कूल में शिक्षक की कमी एवं कुव्यवस्था आदि प्रमुख समस्याओं के रूप में सामने आयीं। साथ ही सकरी – हरिनगर रेल लाइन पर ट्रेन का परिचालन बंद रहने के कारण लोगों में भारी नाराजगी देखी गयी। लोगों ने बताया कि पिछले कई सालों से परिचालन बंद है। बीच में लगभग दस दिनों केलिए परिचालन शुरू हुआ था। पर पुनः बंद हो गया। विवाद को खत्म कर इसे शीघ्र शुरू करवाने की मांग लोगों ने की।

कार्यक्रम के संबंध जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश आमजनों के बीच जाकर लोजपा(रा) के कार्यकर्ता स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेकर उसके समाधान का प्रयास करते हैं। इसी क्रम में आज भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

मौके पर प्रदेश सचिव प्रवीण झा, गुंजन कुमारी, अमरेश राठौड़, उगन यादव, परेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *