दलित नेता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, इलाके में सनसनी।

दलित नेता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, इलाके में सनसनी।

नालंदा: जिले में एक दलित नेता की दालान में संदेहास्पद स्थिति में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव की है। घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि पूर्व के विवाद में इनकी हत्या हुई है, लेकिन घरवाले साफ वजह नहीं बता रहे हैं। कुछ लोग चुनावी रंजिश तो कुछ चिमनी भट्ठा के विवाद की चर्चा कर रहे हैं । मृतक सीता राम पासवान का 50 वर्षीय पुत्र अरविंद पासवान है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक अरविंद पासवान अधिकार मंच का प्रखंड अध्यक्ष भी था।

घटना की जानकारी मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तहकीकात में जुट गई है । उन्होंने बताया कि कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। प्रथम दृष्टया परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस कांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घरवालों का कहना है कि अरविंद पासवान की हत्या गला दबा कर की गई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो वजह सामने आएगी, उसी के आधार पर तफ्तीश आगे बढ़ेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *