सुशासन की सरकार पर सवाल ! बच्चे के मुंह में अपराधियों ने मारी गोली, दूकान से सामान खरीदने गया था मासूम।

सुशासन की सरकार पर सवाल ! बच्चे के मुंह में अपराधियों ने मारी गोली, दूकान से सामान खरीदने गया था मासूम।

जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहमा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने पांच साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिहमा गांव के विपिन कुमार यादव के बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई।

अपराधियों ने बच्चे के मुंह में गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बिथान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई हैं।

सिहमा गांव के विपिन यादव का बेटा गांव के ही पड़ोसी रामानंद यादव के किराना दुकान पर सामान खरीदने गया था। इसी दौरान अपराधियों ने मुंह में गोली मार दी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया।

सूचना मिलते ही परिजनों ने आननफानन में आर्यन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पर बिथान थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं, त्वरित कार्यवाही करते हुए किराना दुकानदार के परिजनों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया की बच्चे के परिजन ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे की हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपराधियों की भगाने की दिशा में छापेमारी कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *