दरभंगा।कालाजार नियंत्रण के लिए 15 जुलाई 21 से द्वितीय चक्र का सिंथेटिक पैरेथ्रोइड पाउडर से प्रतिदिन घरों में छिड़काव कराया जाएगा । इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को उनके प्रखंड के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया हैं।
जारी आदेश में बताया गया है कि छिड़काव दल द्वारा सिंथेटिक पैरेथ्रोइड घोल का छिड़काव प्रत्येक घर के सभी कमरों के सभी दीवार पर पूर्ण रूपेण छिड़काव किया जाएगा (छत को छोड़कर)। इसके लिए 7•5 लीटर पानी मे 125 ग्राम सिंथेटिक पैरेथ्रोइड पावडर को मिलाकर घोल तैयार किया जायेगा।
आशा के माध्यम से दवा छिड़काव के दो दिन पूर्व ग्राम वासी को सूचना दी जाएगी साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य को भी इसकी सूचना दी जायेगी।
गौरतलब है कि कालाजार रोग पर काबू पाने के लिए इस घोल का छिड़काव अपने घरो में करवाना अनिवार्य है।