बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य हुआ तेज

दरभंगा। जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि दरभंगा जिला के हायाघाट, हनुमाननगर, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी एवं सदर प्रखण्ड बाढ़ प्रभावित हो गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 85 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है, जिनमे कुल 01लाख 58 हजार 929 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह -शाम भोजन करवाया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवागमन के लिए
250 निःशुल्क नावों का परिचालन करवाया जा रहा है। जिनमें 15 निजी और 235 सरकारी नाव शामिल हैं।
बाढ़ प्रभावित निष्क्रमित आबादी के बीच अब तक 3 हजार 567 पॉलीथिन शीट्स का वितरण करवाया गया है।
बाढ़ शरणस्थली पर 06 नया चापाकल गड़वाया एवं  11 पुराने चापाकल की मरम्मती किया गया है।
शुद्ध पेयजल के लिए 07 जैरीकैन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विभिन्न शरणस्थली पर जन सुविधा के लिए  04 शौचालय का निर्माण कराया गया।
आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 23 स्वास्थ्य केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहाँ अबतक 648 व्यक्तियों का उपचार किया गया है।
पेयजल शुद्धिकरण के लिए 2350 हेलोजन टेबलेट का वितरण करवाया गया है एवं  निवास स्थलों को स्वच्छ बनाये रखने हेतु 140 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया गया है।
लोगों की जरूरत के अनुसार केवटी, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं हनुमाननगर में 1500 पैकेट ड्राई फूड का वितरण किया गया। अभी तक कुल 102 क्विंटल पशुचारा का वितरण हनुमाननगर एवं हायाघाट के बाढ़ शरणस्थली पर रह रहे पशुओं के लिए करवाया गया है।
जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम ने सभी संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर निष्क्रमित आबादी के बीच बाढ़ राहत कार्य चलवाने एवं बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है।

 

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *