दरभंगा: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर कुल 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बुधवार की रात्रि की गई छापेमारी में गिरफ्तार सभी आरोपियों को उत्पाद कार्यालय स्थित हाजत में रखा गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार राम ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान दस लोगों को शराब के साथ और उन्नीस लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।