दरभंगा: गुरुवार को नगरनिगम के वार्ड संख्या बीस में नाला सफाई के द्वारा एक सफाई मजदूर की मौत करंट लगने हो गई। मृतक की पहचान नवटोलिया शुभंकरपुर निवासी बमबम राम के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बमबम वार्ड बीस स्थित मोहल्ले में नाले में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एका एक नाले के पानी में करेंट आ गया और बमबम करेंट लगने से बेहोश हो गाया।
आनन – फानन सफाई कर्मियों द्वारा बमबम को उठाकर डीएमसीएच इमरजेंसी भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की महापौर अंजुम आरा, उपमहापौर नाजिया हसन और सिटी मैनेजर अजहर हुसैन डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और मृतक के परिजनो को ढाढस बंधाया। वहीं परिजनो का रोरो कर बुरा हाल है।
इस संबंध में महापौर अंजुम आरा ने बताया कि सफाई कार्य के दौरान करेंट लगने से नगर निगम के आउटसोर्स सफाईकर्मी बमबम राम की मौत हो गई है। वे परिजनों से मिले है और इस दुख के घरी में पूरा नगर निगम उनके साथ है। मामले की जांच गंभीरता से की जायेगी और दोषी पर करवाई किया जायेगा।
मृतक सफाईकर्मी बमबम राम के पांच छोटे – छोटे बच्चे है। बमबम राम अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था।