दरभंगा । आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वाधान में शहर के एक होटल में कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए दहेज मुक्त विवाह संपन्न का आयोजन किया।विवाह के बिधि बिधान को पूरा करने हेतु वर पक्ष से पौरोहित्य आचार्य रघुरामानंद अवधूत, मुजफ्फरपुर और वधू पक्ष से महिला सन्यासिनी अवधूतिका आनंद चित्तप्रभा आचार्य द्वारा संपन्न कराया गया ।इस प्रकार का विप्लवी विवाह जात पात तिलक दहेज के बंधनों से आजाद हो कर विवाह का आयोजन किया गया था।आचार्य ने कहा कि इस प्रकार के विवाह का मुख्य उद्देश्य है कि हम समाज में एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था लेकर आ सके जहां किसी भी परिवार पर शादी विवाह को लेकर जो आर्थिक दबाव होता है उससे समाज को मुक्ति मिल सके क्योंकि इस प्रकार के विप्लवी विवाह में बिना तिलक दहेज के शादी होती है ।संपूर्ण भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों और देश विदेशों में भी इस प्रकार हजारों हजार शादियां करवाई जा चुकी है ।कार्यक्रम में उपस्थित हुए आचार्य सदविरानंद अवधूत दरभंगा, आनंद अणिमा आचार्या (आर ऐस ऐल रांची),आचार्य रणधीर देव सहरसा,आनंद मार्ग दरभंगा के भुक्ति प्रधान डॉ.अरुण कुमार देव मुजफ्फरपुर,सहरसा,मधुबनी, रायपुर सहित कई जिलों के आनंद मार्ग सेवा दल के सदस्य मौजूद थे ।