दरभंगा।कोविड-19 टीकाकरण को लेकर दरभंगा जिला में कई तरह के लोगो के बीच भर्म फैला हुआ है। इस तरह के भर्म को दूर करने का कमान अब जीविका दीदी ने अपने जिम्मा लिया है। बताते चले कि बहादुरपुर प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिपट्टी गांव में गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन की बैठक की गई जिसमें मुख्य रुप से गांव में बचे हुए व्यक्तियों को टीकाकरण को लेकर प्रेरित करने एवं खुद ठीका लेने सहित लोगों के बीच भ्रम को दूर करने के लक्ष्य को लेकर सभी जीविका दीदियों ने शपथ ली। गांव-गांव में घूम घूम कर लोगों के बीच कोविड-19 टीका लगाने को लेकर प्रेरित करेंगे। मौके पर बहादुरपुर जीविका के जेआरपी संतोष कुमार पासवान ने बताया कि आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार के द्वारा चलाए गए इस कोविड-19 को लेकर टिकाकरण को लेकर बचे लोगों को प्रेरित करेंगे।