बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया हवाई सर्वे

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से दरभंगा जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केवटी, बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान, हायाघाट, हनुमाननगर प्रखण्ड का हवाई सर्वे किया गया।
जिसमें केवटी- असराहा क्षेत्र के 09 पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड के सभी पंचायत, कुशेश्वरस्थान पश्चिमी प्रखण्ड व हायाघाट प्रखण्ड के कुछ हिस्से एवं हनुमाननगर प्रखण्ड का पूरा हिस्सा बाढ़ प्रभावित पाया गया।
उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के फसल क्षति का सही आकलन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिया है ।साथ ही सभी संबंधित प्रखण्डों/अंचलों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निष्क्रमित आबादी के बीच आवश्यकतानुसार पॉलीथिन सीट्स व राहत सामग्री का वितरण करने नाव व सामुदायिक किचेन चलवाने का निर्देश दिया है।
हवाई सर्वेक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी व अंचलाधिकारी केवटी के साथ केवटी अंचल के ख़िरमा, लदारी, शेखपुरदानी व पिंडारुच सहित कई बाढ़ प्रभावित पंचायतों का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने अंचलाधिकारी, केवटी को निष्क्रमित आबादी के लिए सामुदायिक किचन चलवाने को कहा तथा निष्क्रमित आबादी के बीच आवश्यकतानुसार पॉलिथीन सीट का वितरण करवाने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा केवटी के एक सामुदायिक रसोई (किचन) का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ बाढ़ प्रभावित परिवारों को चावल, दाल और सोयाबीन-आलू की सब्जी दिया जा रहा था।
जिलाधिकारी द्वारा वहाँ उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उनसे सामुदायिक किचेन व बाढ़ राहत कार्य का फीडबैक भी लिया ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *