नशे की हालत में सगे भाई ने कर दी अपनी बहन की निर्मम हत्या।

दरभंगा।शुक्रवार को एक सगे भाई ने अपनी सगी बहन को नशे की हालत निर्मम हत्या कर देने की मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि विशनपुर थानाक्षेत्र के डिलाही गांव में एक 18 वर्षीय स्नातक की छात्रा की दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नही, बल्कि मृतका का अपना भाई बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिलाही गांव निवासी रामनाथ साह की 18 वर्षीय पुत्री तुलसी कुमारी बीए की छात्रा थी। तुलसी का भाई गोपाल साह नशे का आदि था। अक्सर नशे की हालत में रहा करता था। रामनाथ स्वयं किसी विवाह समारोह में भाग लेने अन्यत्र गये हुए थे। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे रामनाथ की पत्नी घर से कुछ ही दूरी पर बने दलान पर गयी थी। तुलसी और उसका भाई गोपाल घर मे थे। इसी बीच घर से तुलसी के चीखने की आवाज आयी। जबतक लोग पहुँचते गोपाल ने आरी पत्ती से तुलसी का गला रेत दिया था। लोगो को देखकर वह भाग निकला।
स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया।
इस बीच इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे थे।लोगों का कहना है कि हत्यारा भाई किन कारणों से हत्या किया इसकी जानकारी किसी को नही है जबकि हत्या के बक्त भाई बहन एक साथ घर में थे।पुलिस जांच कर रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *