Lok Sabha Chunav से पहले जीतन राम मांझी और अमित शाह की मुलाकात
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने राजधानी नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। जीतनराम मांझी अपनी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ अमित शाह से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस समय दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। इस मुलाकात से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुत से मुद्दे हैं, जिनको लेकर गृह मंत्री से मिलना है। इस दौरान जब उनसे नीतीश कुमार की राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका अलग मिशन है, बहुत अच्छा मिशन है जिसमें वो बात कर रहे हैं, अच्छे लोगों से मुलाकात हो रही है, अच्छी बात हो रही है।