बिहार: युवती को प्यार में फंसाकर दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल

लड़की को स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक लड़के से प्यार हो गया था. कुछ दिन बीत जाने के बाद युवती को उसके प्रेमी ने फोन कर बुलाने के बाद एक कमरे में लेकर जाकर अपने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

गोपालगंज में युवती से गैंगरेप मामले में पांच पर प्राथमिकी.

गोपालगंज में हैवान निकला प्रेमी. गैंगरेप कर वीडियो वायरल किया.
कुचायकोट थाना क्षेत्र की घटना, 5 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज.
गोपालगंज. गोपालगंज में एक युवती के साथ उसके तीन दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. घटना 2 माह पहले की बताई जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है. तीन युवकों के पर गैंगरेप का आरोप है, जबकि दो युवकों पर वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है. घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र की है.

वारदात के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं. वहीं, पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि कुचायकोट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की को स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक लड़के से प्यार हो गया था. कुछ दिन बीत जाने के बाद युवती को उसके प्रेमी ने फोन कर बुलाने के बाद एक कमरे में लेकर जाकर अपने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

इस दौरान तीन युवकों के दुष्कर्म करने का वीडियो अन्य दो युवकों ने बनाया. वीडियो बनाने वाले युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना के करीब दो माह बाद उसे वायरल करने की धमकी देते हुए युवती को फिर से हवस का शिकार बनाने के लिए बुला रहे थे, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया. युवती के इंकार करने के बाद युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद उसके परिजनों ने गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात से गुहार लगाई. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता की बयान के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *