गुरुवार को दिल्ली के छतरपुर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में दरभंगा के सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छतरपुर हनुमान मंदिर परिसर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जी के संयोजन में सनातन संस्कृति समागम का आयोजन हुआ है।
सांसद डॉ. ठाकुर ने समागम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया एवं हजारों की संख्या में मौजूद जनसमूह को मैथिली में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का ज्ञान, विज्ञान व अनुसंधान सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि सनातन ही शास्वत है और इस पर हर सनातनी को गर्व है।
सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि मिथिला जगत जननी मां जानकी(माता सीता) की भूमि है, जो ज्ञान और तपस्या के लिए विख्यात है। उन्होंने कहा कि करोड़ों की संख्या में मिथिलावासी दिल्ली में प्रवास व निवास करते है और इस प्रकार का आयोजनो में मिथिलावासियों की उपस्तिथि देखते ही बनती है।
सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक विरासतों का ऐतिहासिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर, सोमनाथ, केदारनाथ, भेट द्वारिका सहित कई दिव्य स्थल का अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा सिमरिया धाम में लगभग 500 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर पुल, अयोध्या से जनकपुर – राम जानकी पथ, कुर्था से जनकपुर रेल लाइन आदि की सौगात दी गई है।
सांसद ने कहा कि मिथिला की बेटी मां सीता के लिए पुनौरा धाम में भव्य और दिव्य मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा मिथिला क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मिथिलावासियों की तरफ से आभार व्यक्त किया।
श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के संयोजन में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित सनातन संस्कृति समागम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में दक्षिण एवं उत्तर भारत के विभिन्न सांस्कृतिक धरोहरों की झलक मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बने इसे लेकर लोग बड़ी संख्या में यज्ञ में शामिल हो रहे हैं। सभी लोग सुखी एवं स्वस्थ रहें, इसी के लिए दिव्य और पवित्र यज्ञ हो रहा है।
मौके पर सांसद ने भजन गायकों व कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीराम कर्मभूमि न्यास के अध्यक्ष कृष्णकांत ओझा, अभिजीत कश्यप, अर्जित चौबे, अविरल चौबे, नमो सद्भावना समिति के महासचिव मुरली कृष्ण, अभयानंद झा, राम कुमार झा, माधव झा आजाद आदि उपस्थित थे।
