ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 20 22-24 में नामांकन के लिए प्रथम सूची जारी कर दी गई। 11 अप्रैल तक इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना नामांकन ले सकते हैं। विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष एवं स्नातकोत्तर अध्यापन वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्य को नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश निर्गत कर दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ विजय कुमार यादव ने बताया कि नामांकन के इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना चयन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से यूजर आईडी एवं पासपोर्ट के द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं।