राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए भू-अर्जन को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिले के महत्वपूर्ण सड़कों, परियोजनाओं, भवनों एवं पुल-पुलिया के लिए चिन्हित भूमि का भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने बताया कि  कल्याणपुर से बेला नवादा फोरलेन एन एच 119D के निर्माण हेतु भू-अर्जन की कार्रवाई चल रही है।
दरभंगा में पड़नेवाले 32 मौजा में से 17 मौजा का भू-अधिपत्य प्रमाण पत्र प्राप्त हो चुका है, 15 मौजा का अधिपत्य प्रमाण पत्र मिलना शेष है।
जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद ने बताया कि 15 मौजा में भी भुगतान की कार्रवाई तेजी से चल रही है,80 प्रतिशत के लगभग भुगतान होते ही आधिपत्य प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने 30 अप्रैल तक भू-अधिपत्य प्रमाण पत्र उपलब्ध करा देने का निर्देश, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को दिया।
बैठक में बताया गया कि मई माह में इस सड़क का शिलान्यास किया जा सकता है।
527A पैकेज-3 में केवल 17 रैयत हैं,जिन्हें भुगतान किया जाना है। जिलाधिकारी ने जल्द मुआवजा राशि भुगतान करने के निर्देश दिए।
दरभंगा-रोसड़ा एन एच 527-E पथ के लिए चिह्नित जमीन के भू-अर्जन के संबंध में बताया गया कि इसके भू-अर्जन की जानेवाली जमीन के लिए 3D का प्रकाशन किया जा चुका है।
दरभंगा-जयनगर राजकीय उच्च पथ संख्या 527B के संबंध में बताया कि इसके भू अर्जन हेतु 3A की कार्रवाई की जा रही है।
बैठक में बताया गया कि दिल्ली मोड़ से जयनगर फोरलेन सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल गयी है।
दरभंगा जिला में 14.9 किलोमीटर में यह सड़क पड़ेगा जिसके लिए भू-अर्जन हेतु 46 मौजा चिह्नित किया जा चुका है। इसमें 48.44 एकड़ जमीन भू अर्जन करना होगा, जिसमें लगभग 40 एकड़ सरकारी सरकारी है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीन शीघ्र हस्तांतरित करा दी जाएगी। इस जमीन के लिए भू अर्जन के कार्रवाई की जाए।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि प्रथम चरण में दरभंगा में ही सड़क निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे हवाई अड्डा के समीप की सड़क चौड़ी हो जाएगी।
इसके साथ ही बेनीपुर बाईपास, शीशो हॉल्ट, बागमती नदी पर पुल एवं पहुंच पथ निर्माण, हायाघाट के सिरनिया बिलासपुर पथ में, बागमती नदी पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ निर्माण के लिए भू-अर्जन की अद्यतन करवाई की समीक्षा की गई।
बैठक में उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद एवं संबंधित विभाग के अभियंतागण व पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *