जूनियर नेशनल वॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में दरभंगा की दीपाली ने हासिल किया सातवाँ स्थान।

जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि 30 मार्च 2023 से 03 अप्रैल 2023 तक महाराष्ट्र के अकोला जिला के मूर्तिजापुर में आयोजित जूनियर नेशनल वॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि गौरव की यह बात है कि बिहार टीम में दरभंगा की दीपाली वर्मा ने वेस्ट सेवन में अपना स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने दीपाली को अच्छे खेल के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि दीपाली पर पूरे दरभंगा को नाज है। उक्त मौके पर प्रशिक्षक बद्री कुमार भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *