बिहार में रमजान को लेकर बदला गया स्कूलों का समय, भागलपुर डीईओ का आदेश

बिहार में रमजान को लेकर बदला गया स्कूलों का समय, भागलपुर डीईओ का आदेश

गर्मी बढ़ जाने और रमजान के कारण बिहार के भागलपुर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. साथ ही मुस्लिम शिक्षकों को भी विशेष छूट दी गई है.

पवित्र माह रमजान को लेकर प्राथमिक तथा माध्यमिक स्कूल के समय में हुआ बदलाव

डीईओ ने कहा कीजिले में रमजान के पावन महीने की शुरुआत होते ही मौसम ने भी अपना कड़ा रुख अख्तियार कर दिया है. कड़ी धूप के कारण भागलपुर के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है.

गर्मी छुट्टी तक जारी रहेगी यही टाइमिंग

डीईओ ने बताया कि रमजान महीने में मुसलमान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्म अवकाश के पूर्व तक सभी कोटि के प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों कीसमय सारणी बदली है. अब स्कूल सुबह 6:30 से 11:00 तक चलेंगे. इंटरवल 11:30 करवाने का आदेश जारी हुआ है.

समर वेकेशन तक 6:30 से क्लास

प्राइमरी स्कूल में मध्यान्ह भोजन का समय 11:30 बजे रखा जाएगा. रमजान माह में मुस्लिम शिक्षकों को गुरुवार एवं शनिवार को छोड़कर निर्धारित समय से 1 घंटा पूर्व विद्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएगी. जिससे कि रोजेदारों को धूप से बचाया जा सके.

इस बीच मौसम विभाग ने भागलपुर जिले एवं आसपास के जिलों को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. जिसमें कि उन्होंने बताया है कि 31 मार्च से अप्रैल के 2 तारीख तक मौसम सुहावना बना रहेगा. बारिश होने के भी आसार है. वहीं कई जगहों पर ओले गिरने की भी बात कही जा रही है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *