दरभंगा : LNMU में P.hD कोर्स वर्क में दे रहे हैं इंटरव्यू… तो शोध-प्रस्ताव भी लेकर आएं साथ

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी की उप-परीक्षा नियंत्रक प्रथम डॉ. ज्योति प्रभा ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक संबंधित विषयों के स्नातकोत्तर विभाग में पूरी की जायेगी. इसको लेकर सभी विभागों के अध्यक्षों को भी संबंधित जानकारी और आवश्यक कागजात उपलब्ध करा दी गई है
दरभंगा. बिहार के दरभंगा स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय यानी एलएनएमयू पीएचडी कोर्स वर्क में नामांकन के लिए अब आगे की प्रक्रिया यानी साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित की जायेगी. साक्षात्कार की तिथि सभी विभागों के लिए तय कर दी गई है. उप-परीक्षा नियंत्रक प्रथम डॉ. ज्योति प्रभा ने बताया कि साक्षात्कार की प्रक्रिया 20 मार्च, 2023 से 31 मार्च, 2023 तक संबंधित विषयों के स्नातकोत्तर विभाग में पूरी की जायेगी. इसको लेकर सभी विभागों के अध्यक्षों को भी संबंधित जानकारी और आवश्यक कागजात उपलब्ध करा दी गई है.

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से संबंधित सूची ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है. 20 प्रतिशत सीट नेट व जेआरएफ के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है. साक्षात्कार संबंधित पत्र अभ्यर्थियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-मेल आईडी पर भेज दिया गया है. साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र में वर्णित सभी आवश्यक अभिलेख के साथ शोध-प्रस्ताव के साथ लाना है. अभिलेख की मूल प्रति के साथ उसकी एक सेट छाया प्रति स्वहस्ताक्षरित (सेल्फ अटेस्टेड) भी विभाग में प्रस्तुत करना है.

1,524 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र गया भेजा

उप-परीक्षा नियंत्रक प्रथम ने बताया कि पैट 2021-22 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण 717 और परीक्षा छूट प्राप्त किये 807, इस तरह कुल मिला कर 1,524 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पत्र भेजा गया है. अभ्यर्थी अपने क्रमांक के अनुसार तय तिथि को अपने विषय से संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होंगे. शिक्षा विषय का साक्षात्कार स्थल विश्वविद्यालय उर्दू विभाग को बनाया गया है. साक्षात्कार से संबंधित तिथि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *