उन्होंने बताया कि साक्षात्कार से संबंधित सूची ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है. 20 प्रतिशत सीट नेट व जेआरएफ के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है. साक्षात्कार संबंधित पत्र अभ्यर्थियों के द्वारा उपलब्ध कराए गए ई-मेल आईडी पर भेज दिया गया है. साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार पत्र में वर्णित सभी आवश्यक अभिलेख के साथ शोध-प्रस्ताव के साथ लाना है. अभिलेख की मूल प्रति के साथ उसकी एक सेट छाया प्रति स्वहस्ताक्षरित (सेल्फ अटेस्टेड) भी विभाग में प्रस्तुत करना है.
1,524 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए पत्र गया भेजा
उप-परीक्षा नियंत्रक प्रथम ने बताया कि पैट 2021-22 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण 717 और परीक्षा छूट प्राप्त किये 807, इस तरह कुल मिला कर 1,524 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पत्र भेजा गया है. अभ्यर्थी अपने क्रमांक के अनुसार तय तिथि को अपने विषय से संबंधित स्नातकोत्तर विभाग में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होंगे. शिक्षा विषय का साक्षात्कार स्थल विश्वविद्यालय उर्दू विभाग को बनाया गया है. साक्षात्कार से संबंधित तिथि में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जायेगा.