वेतन भुगतान नही होने से शिक्षकों की अर्थोदशा बिगड़ी,आंदोलन के मूड में शिक्षक

दरभंगा। छठे चरण के तहत बहाल माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के पदस्थापन के महीनो बाद भी वेतन भुगतान नही होने पर टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक गोपगुट में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार करार दिया है एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अविलंब भुगतान नही होने की स्तिथि में आंदोलन की चेतावनी दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मंडल, प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू मिश्रा, जिला प्रवक्ता धनंजय झा ने बताया की वर्षो के कड़े संघर्ष के उपरांत इन शिक्षकों का पदस्थापन माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में किया गया है राज्य स्तर से कई दिन पहले ही इन शिक्षकों के वेतन भुगतान का आदेश निर्गत कर दिया गया परंतु माध्यमिक शाखा के लापरवाही के वजह से आजतक इन्हे वेतन से वंचित रहना पड़ा हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा जानबूझकर इन शिक्षकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है जिसका माकूल जवाब देने का वक्त आ गया है। नवनियुक्त शिक्षक संजय कुमार ने बताया की विभाग की लापरवाही का ही नतीजा है की एक ओर जहां पूरे बिहार ने होली जैसे महापर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया तो वही नवनियुक्त शिक्षक वेतन के अभाव में मायूसी के साथ कर्जों तले होली मनाने को मजबूर हुए। हम विभाग से मांग करते है की हरहाल में सोमवार तक इनके वेतन का भुगतान करे अन्यथा दरभंगा जिला के सैकड़ों शिक्षक सड़कों पर उतरेंगे ।इसकी सारी जवाबदेही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *