सनातन धर्म और संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करता है,तोड़ने का नही:-सांसद गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा।सनातन धर्म और संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करता है, उक्त बातें दरभंगा सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कही। गुरुवार को वह बेनीपुर विधानसभा के धेरुख धाम स्थित मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर में अखिल भारतीय विराट संत सम्मेलन एवं श्री श्री 108 श्री सीताराम महायज्ञ का फीता काटकर शुभारंभ किए। इस दौरान सांसद में वहां उपस्थित मूर्धन्य विद्वान, संत, धर्माचार्य से मुलाकात कर दरभंगा की धरती पर उनका स्वागत कर सबों से आशीर्वाद प्राप्त किए। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए महामंडलेश्वर महंथ अवध किशोर दास जी महराज और यज्ञ सेवा समिति के लोगों को धन्यवाद दिए। वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म इस ब्रह्माण्ड की सबसे पुरानी और एकमात्र धर्म है, जो अनादि काल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा की सनातन धर्म और संस्कृति हमें जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से समाज में चेतना आती है।

सांसद ने कहा की यह धरती संत, ऋषि, मुनि एवं तपस्वियों की धरती है,जिन्होंने मानव कल्याण के लिए प्रत्येक युग में सैकड़ों साल तपस्या और यज्ञ किए। परंतु आज देश में कुछ राजनीतिक पार्टी एक एजेंडा के तहत सनातन संस्कृति को बर्बाद करने और अपनी सत्ता के लिए हमारे पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरित मानस को गाली देते है और उनकी प्रतियों को जला रहे है। उन्होंने उन नास्तिक लोगों को आगाह करते हुए कहा की उन्हें इस कुकृत्य का फल ईश्वर और देश की जनता दोनो देंगे। सांसद डॉ ठाकुर ने कहा की हिंदुस्तान भगवान श्री राम, श्री कृष्ण की धरती है। जो इस देश में पैदा होकर अपने इष्ट को गाली देते है, उनका विनाश निश्चित है, उन्होंने कहा जो राम का नही वो किसी काम का नही है।

सांसद डॉ ठाकुर ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को पुनः इसके पुराने गौरव एवं नष्ट किए गए संस्कृति को लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज जहां अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मस्थान पर ऐतिहासिक भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का भव्य निर्माण कराया गया है। उज्जैन में श्री महाकाल लोक को अलौकिक रूप दिया गया है और बाबा केदारनाथ मंदिर परिसर को भी भव्यता प्रदान किया जा रहा है। श्री कृष्ण की नगरी बेट द्वारिका में श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए समुद्र पर ऐतिहासिक पुल का निर्माण हो रहा है। इसी प्रकार देश के सभी तीर्थ स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने सहित कई अन्य विकास किए जा रहा है जो सनातनियों को पुनः गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा की कई ऐतिहासिक धर्म स्थलों एवं मंदिरों को हमारी युवा पीढ़ी भूल चुकी थी, परंतु प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टिता के कारण यह मंदिर वैश्विक धरोहर के रूप में पुनः स्थापित हो रहा है। अपने सनातन प्रेम और कार्यों के कारण प्रधानमंत्री मोदी आज पूरे विश्व में सनातन धर्म के सबसे बड़े चेहरे के रूप में हम सबके सामने हैं। सनातन धर्म के लिए वह श्रवण कुमार बनकर सामने आए हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के मंदिर और तीर्थ स्थलों के वैभव को और बढ़ाने के लिए कई परियोजनाएं शुरू किए है। इसके अलावा मोदी सरकार ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री तीर्थों को जोड़ने के लिए चारधाम परियोजना, कश्मीर में ध्वस्त किए गए प्रमुख हिंदू मंदिरों को पुनः स्थापित करने का कार्य तेजी से चल रहा है वहीं स्थानीय स्तर पर धार्मिक स्थल के विकास के लिए प्रसाद योजना चलाया जा रहा है।
साथ में लोकसभा प्रभारी राम कुमार झा, जिलाउपाध्यक्ष संजीव शाह, मंडल अध्यक्ष पिंटू झा, कृष्ण भगवान झा, पारसनाथ चौधरी, उप मुख्य पार्षद राजीव ठाकुर, चंदन झा, संतोष झा, जानकी रमन झा, मुरारी झा, राम शंकर झा, फुल राय, कारी झा, राजीव राय, आलोक महतो आलोक महतो, सुबोध कामत, रविकांत पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *