दरभंगा । मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार संजय कुमार झा अपने निर्धारित परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिनांक -07 मार्च 2023 को अपराह्न 05:30 बजे सदर प्रखण्ड के ग्राम – कटहलवारी में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके साथ ही 09 मार्च 2023 को मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार द्वारा अपराह्न 03:00 बजे दरभंगा जिला के सदर प्रखण्ड के गौसाघाट में विभागीय योजना का निरीक्षण करेंगे ।
तत्पश्चात मंत्री अपराह्न 04:00 बजे दरभंगा सदर प्रखण्ड के शुभंकरपुर में विभागीय योजनाओं का कार्यारम्भ/उद्घाटन करेंगे तथा अपराह्न 05:00 बजे मिर्जापुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।