प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फूले की 192 वीं जयंती मनाया गया

दरभंगा।बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र के पधारी गांव में मंगलवार को प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फूले की 192 वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि महान समाज सुधारिका के रूप में सावित्रीबाई ने समाज व राष्ट्र की महत्वपूर्ण सेवा की।महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सत्ती प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक व जाती प्रथा की समाप्ति आदि क्षेत्रों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।श्री चौधरी ने कहा कि सामाजिक समानता, शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, आर्थिक बराबरी व स्वतंत्रता की वे प्रबलतम पक्षधर थी। इस अवसर पर विक्रांत कुमार चौधरी, अमित कुमार चौधरी, गंगा प्रसाद झा, अविनाश कुमार मिश्र, प्रभाकर चौधरी, दिगंबर चौधरी, सुन्दरम चौधरी, मनीष यादव, अरूण चौधरी, संतोष सदा, फूलो सदा, अमित यादव, रमेश पासवान, नीतीश पासवान, दिलीप पासवान, सरोज यादव, विकास मित्र आशा देवी, शिवम चौधरी सहित कई अन्य लोगों ने भी उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *