दरभंगा।रविदास सेवा संघ दरभंगा के तत्वधान में मंगलवार को रविदास आश्रम बुचमन में भारत की पहली महिला शिक्षिका क्रांतीज्योती सावित्रीबाई फुले की जयंती अवसर पर रविदास संघ के अध्यक्ष बलराम राम के अध्यक्षता में मनाई गई।
सर्वप्रथम उनके तेल चित्रों पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया साथ ही उपस्थित बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया ।रविदास सेवा संघ के अध्यक्ष बलराम राम ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि उनका जन्म 3 जनवरी 1931 को हुआ था ।सावित्रीबाई फुले को भारत की पहले बालिका विद्यालय की पहली शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है ।उन्हें महिला एवं दलितों के शिक्षा के लिए कई सराहनीय कार्य किए ।सावित्रीबाई फुले ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह जिया,जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना एवं महिलाओं को शिक्षित बनाना ।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुकेश राम शिक्षक, जिला उपाध्यक्ष रविदास सेवा संघ इंजीनियर रवि रंजन, राम लखन राम, संतोष कुमार, पिंकी कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
Posted inFeatured