मध्य विद्यालय मायापुर के प्रांगण में फ्री मेगा मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

दरभंगा।उत्कर्मित मध्य विद्यालय, मायापुर चौक के प्रांगण में ताज हॉस्पिटल लुलवा चौक, नवटोलिया के द्वारा फ्री मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। फ्री मेडिकल कैम्प में लगभग 155 मरीजों का अनुभवी डॉक्टरों द्वारा फ्री इलाज किया गया और दवा भी मुफ्त में दिया गया।

इस मेडिकल कैंप में काफी संख्या में लोगों को उपस्थिति देखी गई ,इस अवसर पर कृष्णमोहन प्रसाद, अर्जुन पासवान, विद्यालय के हेड मास्टर महिंद्र कांति, उप प्रमूख नुनु प्रसाद महतो, राजद अध्यक्ष नीलांबर यादव, मुखिया अब्दूल कुद्दूस, गंगा विष्णु महतो, प्रदीप कुमार, वार्ड सदस्या सावित्री देवी रामबिलास महतो के साथ साथ काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर ताज हॉस्पिटल के प्रबंधक ने बताया कि इस हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों के साथ सभी चीजें की उत्तम व्यवस्था है और यहां चौबीसो घंटा सभी तरह के रोगियों के लिए काफी अनुभवी डाक्टरों की टीम है जो काफी सस्ते और अच्छे से ईलाज करते हैं, इसी लिए आप सभी लोग कहीं भी दूसरी जगह पर बिल्कुल ही नहीं भटकिए, आपलोग ताज हॉस्पिटल आकर पुरा सेवा लिजिए । उन्हों ने बताया कि क्षेत्र के सभी पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर डेली का डेली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है लगातार और समाज को हर तबके के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, इस फ्री कैंप में अच्छे इलाज के साथ-साथ मरीजों को दवाएं भी मुफ्त में दिया जा रहा है। कैंप में उपस्थित डॉ. एस अफ़रोज़, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. नवीन कुमार, डॉक्टर जसीम, डा. अंकुश आर्या, आंख के चिकित्सक डॉक्टर पी के झा, दांत और मुंह के चिकित्सक डॉक्टर अनीश अहमद, डॉक्टर दिलखुश यादव, चीकू और कुर्बान ने सभी रोगियों का अच्छे से ईलाज, फ्री दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श अच्छे से भी दिए।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *