दरभंगा।बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र के कोठबन्ना गांव पूर्वारी टोला मस्जिद के निकट ताज हॉस्पिटल लुलवा चौक नवटोलिया के द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। निःशुल्क मेडिकल कैम्प का उद्घाटन नीलांबर यादव राजद अध्यक्ष, एजाज, हीरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर किया गया। जिसमें तकरीबन 285 ग्रामीण रोगियों का अनुभवी डॉक्टरों द्वारा फ्री इलाज किया गया और दवाईयां भी मुफ्त में दिया गया।
इस मेडिकल कैंप में काफी संख्या में ग्रामीण लोगों की उपस्थिति देखी गई , इस अवसर पर कादिर वार्ड सदस्य, प्रतिमा कुमारी वार्ड सदस्य, गुड्डू, मुर्तुजा, चांद, अर्जुन पासवान, मिलन पासवान, आबदा खातून जिविका सीएम, काजिम डीलर, मिथिलेश डीलर और काफ़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर फ्री ईलाज कैंप के उद्घाटन कर्ताओं नीलांबर यादव, हीरा, एजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि इस हॉस्पिटल में अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ सभी चीजें की उत्तम व्यवस्था है हम कई बार खुद से देख कर आए हैं, इसी लिए आप सभी शिक्षकों, छात्र छात्राओं और सभी ग्रामीणों को आग्रह करते हुए कहा कि जो वेवस्था बाहर में मिलेगी उससे भी बेहतर व्यवस्था और पूरी सुविधा, मान सम्मान उपलब्ध है यहां। उन्हों ने बताया कि क्षेत्र के सभी पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर डेली का डेली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है लगातार और समाज को हर तबके के लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, इस फ्री कैंप में अच्छे इलाज के साथ-साथ मरीजों को दवाएं भी मुफ्त में दिया जा रहा है। आप सभी से आग्रह है कि अपने इलाके के ताज हॉस्पिटल से लाभ उठावें और स्वस्थ रहें। कैंप में उपस्थित महीला डॉक्टर मे डाक्टर एस अफ़रोज़, डॉक्टर इंद्रजीत कुमार, डॉक्टर चंदन कुमार, डॉक्टर नवीन कुमार, डॉक्टर जसीम, डॉक्टर रामकुमार यादव, डॉक्टर अंकुश आर्या, डॉक्टर गाज़ी और, कुर्बान सभी रोगियों का अच्छे से ईलाज, फ्री दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
Posted inFeatured