दरभंगा।सरकारी अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बिहार के 534 अंचल में पदस्थापित सभी संविदा अमीन जो विगत साल से अपनी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।लेकिन संविदा अमीन का हालात बद से बदतर होता जा रहा है। सीमित वेतन में परिवार और गृह जिला ही नहीं बल्कि कमिश्नरी से बाहर ट्रांसफर करने के कारण पदस्थापित जगह पर रूम रेंट खाना पानी सहित सुविधा का व्यवस्था सिमिति संसाधन में करते हुए अधिकारी का आदेश का पालन कर जनसमस्याओं को अधिक से अधिक निष्पादित करने का अथक प्रयास करते रहते हैं। राजस्व भूमि सुधार विभाग को बिहार के सभी अमीन पर बेहतर अपेक्षा रखते हैं और उस अपेक्षा को पूरा करने में बिहार की कोई अमीन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते है। हम सभी अमीन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित विभाग के सभी अधिकारी से अपेक्षा जाहिर करते हुए संविदा अमीन को स्थाई वेतनमान लागू करने का मांग किया है।
Posted inFeatured