सीओ के दुर्व्यवहार से आहत हैं परिवादी, दरभंगा डीएम से की शिकायत

दरभंगा।जिले के सिंहवाड़ा प्रखण्ड में न्याय पाने गए एक व्यक्ति के साथ अधिकारी के दुर्व्यवहार का मामला प्रकाश में आया है। लोक शिकायत के निर्देश के तहत सिंहवाड़ा के सी ओ दफ्तर हाजिर होने गए परिवादी को सी ओ के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा।

असल में सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव के निवासी मो कलाम अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के एक आदेश के तामिला को सी ओ कार्यालय उपस्थित होने के लिए 22 अगस्त 2022 को पहुंचे थे। कलाम को सी ओ के सामने अपना पक्ष रखना था।

कलाम परिवादी हैं और परिवाद संख्या 41311011 7052203308 में अतिक्रमण वाद संख्या 6/22-23 की सुनवाई शुरू हुई है। इसी वाद में मिले आदेश के तहत कलाम सी ओ के पास गए थे।

डरे हुए कलाम ने बताया कि सी ओ उन्हें देखते ही बिफर पड़े। अनाप शनाप बोलने लगे। सी ओ के उग्र तेवर देख कार्यालय के कर्मी दौर पड़े और कलाम को किसी तरह वहां से निकाला। कलाम कहते हैं कि उस समय वे इतने डर गए कि उन्हें लगा जान बचेगी या नहीं।

परिवादी ने बताया कि आवेदन के माध्यम से इस पूरे प्रकरण की जानकारी उन्होंने दरभंगा डीएम को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि वे तो अपना मामला सुलझते देखना चाहते हैं। परिवादी ने कहा कि सी ओ पर उनका भी उतना ही हक है जितना कि प्रखण्ड के अन्य निवासियों का।

गौरतलब है कि राज्य के डिप्टी सीएम ने हाल ही में जन प्रतिनिधियों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने की सलाह दी है। अधिकारी भी कार्यपालिका के ही अंग हैं। इस सलाह में अधिकारियों के लिए भी संदेश छुपा है। लेकिन अधिकारी हैं कि मानते ही नहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *