दरभंगा।जय श्यामा माई सेवा समिति परिवार को बिहार के गया जिले में 15 अगस्त 2022 को शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड संस्था द्वारा आयोजित शहीद भगत सिंह राष्ट्रीय सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जय श्यामा माई सेवा समिति को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।
श्री कश्यप ने कहा कि शहीद भगत सिंह युथ ब्रिग्रेड संस्था द्वारा राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस व अवार्ड सम्मान समाहरोह का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरें भारत से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली लगभग सौ विभिन्न संस्थाओं को मोमेंटो ओर प्रस्सति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उसी सम्मान समाहरोह में दरभंगा से शामिल हुए जय श्यामा माई सेवा समिति परिवार के संस्थापक प्रशांत कश्यप , समर्पण के अध्यक्ष उमेश प्रसाद, रक्तदाता समूह के अध्यक्ष अतुल कुमार एवं विक्की मंडल को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया।
श्री कश्यप ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक जागरूक कर दरभंगा को रक्तदान के क्षेत्र में देश व प्रदेश स्तर पर एक अलग पहचान स्थापित करने का प्रयास करूंगा।