दरभंगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को झंडा तोलन के दिन यातायात पुलिस के द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। प्रकाश कुमार को सामाजिक कार्य, कोविद 19 एवं सड़क सुरक्षा सुरक्षा कार्यक्रम, सड़क दुर्घटना में घायल की सहायता पहुंचाने के लिए उनके सराहनीय योगदान के लिए यातायात डीएसपी बिरजू पासवान ने पुलिस विभाग की ओर से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है।श्री कुमार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है।कई ऐसे काम को बखूबी अंजाम तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल किया है।कई ऐसे काम को अंजाम तक पहुंचाने में मेहनत कर रहें है।गांव की पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने,गांव में हाई स्कूल में शौचालय निर्माण,टीचर की कमी को दूर करने हेतु वरीय अधिकारियों से मिल कर दूर कराने की दिशा में पहल कर रहें है। प्रशस्ति पत्र मिलने पर मीडिया से बात करते हुए श्री कुमार ने कहा कि मुझे सामाजिक कार्यों में अभिरुचि है ।किसी भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता हूं। समाज में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो उसे दूर करने की भरसक प्रयास करता रहता हूं ।आज मुझे आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से डीएसपी बिरजू पासवान के द्वारा प्रशस्ति पत्र मिला है जिससे मैं गौरवान्वित हूं और युवा वर्ग को संदेश देना चाहता हूं कि काम चाहे जो भी हो उसे मन लगाकर करना चाहिए । समाज में सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने में युवा वर्ग को आगे आना चाहिए।बता दें कि यातायात पुलिस के द्वारा कुल 11 लोगों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, जिसमें प्रकाश कुमार,बॉबी कुमार पासवान,हरेराम कुमार सहनी,अभिषेक पासवान,नवीन पासवान,अमृत खरगा, राकेश रंजन,आदित्य पासवान,कुणाल पासवान, आदर्श कुमार, राजेश कुमार प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किए गए ।यह सभी समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
Posted inFeatured