दरभंगा।शिक्षा विभाग में वर्षो से प्रतिनियुक्ति का खेल जारी है। सरकार को इसकी पूरी जानकारी है। सरकार पत्र जारी कर आदेश देती है कि कोई भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर नही जाएंगे। लेकिन शिक्षा विभाग के माहिर अधिकारियों के कारनामें इसकी काट खोज लेते हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारी के आदेश को दरकिनार कर प्रतिनियुक्ति खेल दरभंगा में जारी है । मामला बेनीपुर प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में वर्षो से लगातार एक शिक्षिका किरण कुमारी के प्रतिनियुक्ति पर डटे होने का है।
लेकिन चौकानें वाली बात तो यह है कि किरण कुमारी को निगरानी जांच में प्रतिनियुक्ति हेतु पत्र जारी कर दिया जाता है लेकिन किरण कुमारी निगरानी जांच कार्यालय में योगदान देने नही गई। उसी पत्र में दो और शिक्षक का प्रतिनियुक्त हेतु पत्र में जारी होता है।
जब एक शिक्षक निगरानी कार्यालय योगदान देने पहुँचते है तो उनका योगदान यह कह नही लिया जाता है कि पहले से शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर है और वर्तमान में योगदान नही लिया जा सकता है ।किरण कुमारी जब निगरानी में योगदान नही दिया और न ही विद्यालय में गई तो इतने दिनों तक शिक्षक कहां थी ।
दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के अधिकारी ने खेल खेला और किरण कुमारी को प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी बेनीपुर कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया ।अब सवाल उठता है कि क्या कारण है जो एक ही महिला शिक्षक को लगातार प्रतिनियुक्त पर भेज दिया जाता है।